Twitter के naye CEO Parag Agrawal: कौन हैं पराग अग्रवाल, जिन्हें बनाया गया ट्विटर के नए सीईओ

Twitter New CEO Parag Agrawal: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने बीते दिन Tweet कर जानकारी दी कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पराग अग्रवाल दुनिया के सबसे लोकप्रिय माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म Twitter के नये सीईओ बन चुके हैं. भारतीय मूल के पराग अब कैलिफोर्निया में कंपनी की कमान संभालेंगे. IIT-बॉम्बे से ग्रेजुएट पराग ने ट्विटर के नए CEO के रूप में जैक डोर्सी की जगह ली है 




Twitter New CEO Parag Agrawal: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ने ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में जैक डोर्सी की जगह ली है. ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने बीते दिन ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पराग अग्रवाल सीईओ पद के लिए नियुक्त किए गए हैं.


कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का घोषणा किया है. जैक डोर्सी ने एक बयान में कहा कि मैंने ट्विटर को छोड़ने का फैसला लिया है क्योंकि मेरा मानना है कि कंपनी अब अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

https://twitter.com/jack/status/1465347002426867720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1465349749607854083%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagranjosh.com%2Fcurrent-affairs%2Fwho-is-parag-agrawal-the-new-ceo-of-twitter-1638246856-2


जैक डॉर्सी ने क्या कहा?

जैक डॉर्सी ने पराग अग्रवाल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग में मेरा विश्वास गहरा है. पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने कहा है कि पराग अग्रवाल उनकी पहली पसंद हैं. पिछले 10 वर्षों में उनका काम शानदार रहा है. मैं उनके कौशल, दिल और व्यक्तित्व से बहुत आभारी हूं. यह उनके नेतृत्व करने का समय है.




पराग ने जताया आभार

ट्विटर के सीईओ नियुक्‍त किए जाने के बाद पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर जैक डॉर्सी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होंने लिखा कि वह अपनी नियुक्ति को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और खुश हैं. उन्होंने डॉर्सी के निरंतर मार्गदर्शन और दोस्ती के लिए उनका धन्‍यवाद किया है.



जानें कौन हैं पराग अग्रवाल?

• पराग अग्रवाल ने आईआईटी-बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया है और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है.

• ट्विटर के साथ जुड़ने से पहले पराग अग्रवाल याहू, माइक्रोसॉफ्ट और एटीएंडटी जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं.

• पराग अग्रवाल की नियुक्ति के अतिरिक्त ट्विटर ने साल 2016 से कंपनी के बोर्ड सदस्य ब्रेट टेलर को तत्काल प्रभाव से बोर्ड का स्वतंत्र अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की है.

• ट्विटर ने पराग अग्रवाल को साल 2017 में अपना मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया था.

• पराग अग्रवाल के पास कई बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव रहा है.

• पराग अग्रवाल शुरूआत में ट्विटर की तकनीकी रणनीति, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उपभोक्ता, राजस्व और विज्ञान टीमों का कामकाज देखते थे.


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेटीएम के सीईओ की आखों में आसू आए, वजह जानकर इमोशनल हो जायेंगे आप। लेकिन फर्जी न्यूज और मीम्स से भरा ट्विटर और फेसबुक।

अनजाने में इस शख्स ने 2100 रुपये में जो चीज खरीदी, वह 360 करोड़ की निकली